गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर पहुंच जाने से जिले में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। शहर से लेकर गांव तक गंगा का पानी घुस आया है। सड़कों पर जलभराव हो गया है, कई घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
UP Flood: बलिया जनपद में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर पहुंच जाने से जिले में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। शहर से लेकर गांव तक गंगा का पानी घुस आया है। सड़कों पर जलभराव हो गया है, कई घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में बच्चे स्कूल जाने के लिए ट्रैक्टर और नाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। वहीं गंगा किनारे महावीर घाट जैसे स्थानों पर दाह-संस्कार करना भी मुश्किल हो गया है। लोग मजबूरी में सड़क किनारे अंतिम संस्कार कर रहे हैं।
प्रशासनिक रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक करीब 70 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गंगा का तेज बहाव अब तक लगभग 70 मकानों को बहा ले गया है। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।