1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: दो सगे भाइयों ने अपहरण के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ किया दुर्व्यवहार, हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दो सगे भाइयों पर मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला का अपहरण करने और उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस […]

2 min read
Google source verification
Ballia police

ballia police, Pc: Patrika

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दो सगे भाइयों पर मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला का अपहरण करने और उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मानसिक रूप से कमजोर है पीड़िता

घटना की जानकारी के अनुसार, यह वारदात 27 फरवरी की रात हुई। पीड़िता, जो मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है, अपने घर से निकलकर केवरा चट्टी क्षेत्र तक पहुंच गई थी। उस समय सड़क सुनसान थी और रात का समय होने के कारण दो बाइक सवारों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठा लिया।

आरोपियों ने महिला को एक कोल्ड स्टोरेज के पीछे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ अनुचित हरकत की कोशिश की। जब महिला ने विरोध जताया और शोर मचाया, तो उन्होंने उसके साथ क्रूरता से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। किसी तरह महिला घर लौट पाई और परिजनों को पूरी घटना बताई।इसके बाद पीड़िता के पति ने बांसडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस गम्भीरता से जांच में जुटी

बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की और जांच शुरू कराई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर (48 वर्ष) और राजेश कुमार उर्फ गुड्डू ठाकुर (43 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अपहरण, मारपीट और महिला की गरिमा भंग करने की कोशिश सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की हर बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। पुलिस ने इस तरह की घटनाओं पर सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।