26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी की चीख सुनकर मां पहुंची तो पैरों तले खिसक गई जमीन! हैवान पति ने सासू को भी नहीं छोड़ा; चाकू मारकर बलिया में हत्या

Husband Killed Wife: बेटी की चीख सुनकर जैसे ही मां कमरे में पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए ये पूरा सनसनीखेज मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
wife and mother in law stabbed to death in ballia father in law condition critical crime news

पति ने की पत्नी और सास की हत्या। फोटो सोर्स- Video Grab

Husband Killed Wife: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में एक शख्स ने चाकू से पत्नी और सास की हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ससुर का वाराणसी में इलाज जारी है।

10 दिनों से मायके में रह रही थी प्रीति

गड़वार थाना क्षेत्र के सिहांचवर गांव निवासी अमित गुप्ता ने साल 2022 में बछईपुर की प्रीति के साथ प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में अनबन के बाद परिजनों ने अमित को अपना लिया था, लेकिन यह सुलह लंबे समय तक टिक नहीं सकी। शादी के लगभग 4 साल बाद अमित अपने ससुराल आया था। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले अमित पत्नी को विदा कराकर ले गया था, लेकिन वह उसे घर ले जाने के बजाय कहीं और ले जाकर प्रताड़ित करने लगा। बेटी की सुरक्षा को देखते हुए पिता अंतु गुप्ता उसे वापस मायके ले आए। पिछले 10 दिनों से प्रीति अपने मायके में ही रह रही थी।

पति ने किया पत्नी पर चाकू से हमला

प्रीति की बहन कीर्ति के अनुसार, "अमित ने घर के बाहर चप्पल उतारी और सीधे प्रीति के कमरे में घुस गया। वह बच्चा छीनने की कोशिश कर रहा था। जब प्रीति चिल्लाई, तो उसने चाकू से मारना शुरू कर दिया।"

बेटी की चीख सुनकर मां दौड़ी और बचाने का किया प्रयास

बेटी की चीख सुनकर मां सुशीला देवी उसे बचाने पहुंची, तो अमित ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर पिता अंतु गुप्ता कमरे में दाखिल हुए, तो आरोपी ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। इस हमले में प्रीति और सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सासुर अंतु गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। बहन कीर्ति ने भागकर अपनी जान बचाई।

पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि दो महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल व्यक्ति का उपचार वाराणसी में चल रहा है। SP बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।