8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया के सरकारी स्कूल में बार बालाओं का अश्लील डांस, BEO ने कही जांच की बात

Ballia news: चौकिया मोड़ के शिक्षा क्षेत्र सियर के प्राथमिक विद्यालय तरनापुर में बार बालाओं का रात में अश्लील डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

2 min read
Google source verification
Ballia News

बलिया का वीडियो वायरल। फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Ballia viral video news:बलिया जिले में एक सरकारी विद्यालय में अश्लील डांस का मामला सामने आया है। इसके बाद से शिक्षा व्यवस्था की कार्य प्रणाली को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले में जांच की बात कही है। हालांकि, उन्होंने दलील दी है कि इस समय स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं, ऐसे में किस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, इस बारे में भी जानकारी की जा रही है।

कहां का है वीडियो

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा क्षेत्र सियर के चौकिया मोड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय तरनापुर परिसर में रात के समय बार बालाओं के भोजपुरी गानों पर अश्लील नृत्य करने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित होता दिखाई दे रहा है। वीडियो का कंटेंट आपत्तिजनक होने और डिजिटल नियमों के उल्लंघन से बचने के लिए हम इसे यहां नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि 'पत्रिका' की टीम नहीं करती है। इसके साथ ही अभी तक स्पष्ट रूप से यह जानकारी भी सामने नहीं आ पाई है कि यह वीडियो किस तारीख का है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा के मंदिर में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होना लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस पूरे मामले की गहनता पूर्वक जांच होनी चाहिए और इस तरह के कार्यक्रमों को लेकर विद्यालय प्रशासन या शिक्षा विभाग से किसी तरह की परमिशन ली गई थी कि नहीं इसकी भी जानकारी की जानी चाहिए।

क्या बोले बीईओ

हालांकि, इस बात की भी जानकारी नहीं हो पाई है कि स्कूल में किस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं, वीडियो की प्रमाणिकता की भी पुष्टि नहीं हो पाई है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं, इस वजह से सभी विद्यालय बंद हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कब का है। हालांकि, संज्ञान में आने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और वीडियो की सत्यता की भी जांच होगी। उन्होंने कहा कि यदि वीडियो में सच्चाई पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग