24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: मुंडन के दौरान बड़ा हादसा, 3 किशोर डूबे, 2 का शव बरामद

श्रीरामपुर घाट पर गंगा नदी में डूबने की एक दुखद घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन किशोर डूब गए थे, जिनमें से दो के शव शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश अब भी जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ballia news

Ballia news, pic- सोशल मीडिया

Ballia News: बलिया जिले के श्रीरामपुर घाट पर गंगा नदी में डूबने की एक दुखद घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन किशोर डूब गए थे, जिनमें से दो के शव शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश अब भी जारी है।


जानकारी के अनुसार, ये किशोर दुबहर क्षेत्र में एक मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे चारों लड़के गंगा में नहाने उतरे थे। नहाते समय उन्हें पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाया और तीन किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए।

मौजूद लोग बचाने का किए प्रयास लेकिन रहे असफल


घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके और तीनों पानी में डूब गए। घटना के बाद तुरंत खोजबीन शुरू की गई।
काफी प्रयास के बाद शुक्रवार को अमन खरवार (16 वर्ष) और बलवंत उर्फ भोलू (18 वर्ष) के शव बरामद कर लिए गए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


वहीं तीसरे किशोर किशन वर्मा (18 वर्ष) की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम उसे खोजने में लगी हुई है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में गहरा दुख है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापता किशोर की तलाश जारी है।