19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, फिर हुई जच्चा, बच्चा की मौत, मऊ से बुलाया था डॉक्टर

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। करनी चट्टी स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने क्लीनिक पर हंगामा किया, जबकि संचालिका समेत स्टाफ मौके से फरार हो गया। जानकारी […]

2 min read
Google source verification
Ballia news

Ballia news

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। करनी चट्टी स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने क्लीनिक पर हंगामा किया, जबकि संचालिका समेत स्टाफ मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार, नगरा ब्लॉक के इंदरौली मलकौली गांव निवासी सोनू कुमार अपनी पत्नी पूनम देवी (28) को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार को उक्त क्लीनिक लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि क्लीनिक संचालिका ने स्थिति जटिल बताकर बाहर से डॉक्टर बुलाने और ऑपरेशन कराने की बात कही। शुक्रवार रात एक डॉक्टर को बुलाकर प्रसव कराया गया, लेकिन काफी देर तक नवजात की कोई हलचल नहीं हुई।
परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने जच्चा-बच्चा की स्थिति के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि महिला कोमा में है और उसे मऊ रेफर कर दिया गया।

क्लिनिक सील कर जांच में जुटे अधिकारी

परिजन निजी वाहन से महिला और नवजात को मऊ ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव लेकर वापस क्लीनिक पहुंचे, लेकिन तब तक क्लीनिक बंद कर दिया गया था और संचालिका फरार हो चुकी थी। गुस्साए लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


शनिवार को बेल्थरा रोड एसडीएम शरद कुमार, रसड़ा सीएचसी प्रभारी और नगरा पीएचसी प्रभारी की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान क्लीनिक के पास कोई वैध पंजीकरण दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया।
उभांव थाना प्रभारी के अनुसार, महिला के पति की तहरीर पर क्लीनिक संचालिका पूनम भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।