
Ballia news, pic;- patrika
बलिया के बांसडीह इलाके में एक किशोर ने अपनी जिद के कारण जान जोखिम में डाल दी। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने साफ मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर किशोर गांव के पास लगे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया।
जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लड़के को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। काफी देर तक समझाने के बाद आखिरकार पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बलिया के ही सुखपुरा क्षेत्र में एक युवती भी शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी, जिसे बाद में समझाकर नीचे उतारा गया था।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने समय रहते स्थिति संभाल ली, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Published on:
19 Apr 2026 09:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
