
Ballia Accident News: राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फेफना थाना क्षेत्र में टोस नदी पुल के पास कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। घटना करीब सुबह 2:30 बजे फेफना और चितबड़ागांव के बीच की बताई जा रही है।
हादसे में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहार के बक्सर जनपद स्थित लक्ष्मण चक्की गांव निवासी पंकज यादव (25) पुत्र छोटक यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल चालक लाऊ खरवार (30) पुत्र रामकरण खरवार, निवासी सेमरी (बक्सर) बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका है कि तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया।
Published on:
17 Apr 2026 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
