
Ballia News: बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र स्थित देवड़ीह गांव में रविवार को हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेम प्रसंग को लेकर बिजली के टावर पर चढ़े युवक मिथुन राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे युवक गांव के पास लगे 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया था। वह गांव की एक नाबालिग लड़की से बात कराने की मांग कर रहा था और नीचे कूदने की धमकी दे रहा था। घटना के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके तुरंत बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
इस मामले में किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
Updated on:
22 Apr 2026 04:17 pm
Published on:
22 Apr 2026 04:17 pm
