6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC Result: बलिया की बेटी ने लहराया परचम, यूपीएसई की परीक्षा में हासिल की सोलहवीं रैंक

Ballia News:उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली मोनिका श्रीवास्तव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 16वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। मोनिका की प्रारंभिक शिक्षा बिहार के औरंगाबाद में हुई, जबकि उन्होंने कंप्यूटर […]

less than 1 minute read
Google source verification

Ballia News:उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली मोनिका श्रीवास्तव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 16वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।


मोनिका की प्रारंभिक शिक्षा बिहार के औरंगाबाद में हुई, जबकि उन्होंने कंप्यूटर साइंस में अपनी उच्च शिक्षा आईआईटी गुवाहाटी से प्राप्त की। समाज की सेवा करने के उद्देश्य से उन्होंने सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार मेहनत के बल पर सफलता हासिल की।
इससे पहले वर्ष 2021 में मोनिका ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास कर असिस्टेंट टैक्स ऑफिसर के पद पर चयन पाया था। इसके बाद भी उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। वर्ष 2023 में उन्हें UPSC में 455वीं रैंक मिली थी। लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और अंततः UPSC 2025 में 16वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की।

शिक्षक को बेटी है मोनिका


मोनिका श्रीवास्तव इंजीनियर ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और भारती श्रीवास्तव की पुत्री हैं। उनके दादा उमेश चंद्र श्रीवास्तव उप प्रधानाचार्य के पद पर रहे हैं। उनका पैतृक निवास बलिया जिले के खरसरा गांव में है। अपनी सफलता के बारे में मोनिका का कहना है कि मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई की जाए तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।