6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: तीन बार की जन्मतिथि में हेरा फेरी, ग्राम प्रधान पर मुकदमा हुआ दर्ज

बलिया जिले के हनुमानगंज ब्लॉक के कपूरी नारायनपुर गांव के प्रधान अभय वर्मा के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई गांव के ही निवासी सूर्यप्रकाश वर्मा की शिकायत और क्षेत्राधिकारी सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जानकारी के अनुसार कपूरी नारायनपुर निवासी सूर्यप्रकाश वर्मा ने 28 […]

less than 1 minute read
Google source verification
Ballia news

Ballia news, pic- सोशल मीडिया

बलिया जिले के हनुमानगंज ब्लॉक के कपूरी नारायनपुर गांव के प्रधान अभय वर्मा के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई गांव के ही निवासी सूर्यप्रकाश वर्मा की शिकायत और क्षेत्राधिकारी सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।


जानकारी के अनुसार कपूरी नारायनपुर निवासी सूर्यप्रकाश वर्मा ने 28 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान अभय वर्मा के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अभय वर्मा ने अलग-अलग समय पर नाम और जन्मतिथि में बदलाव कर शैक्षिक प्रमाणपत्र बनवाए और उसी आधार पर ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने की जांच


शिकायत में बताया गया कि वर्ष 1995 में चैनराम इंटरमीडिएट कॉलेज सहतवार से हाईस्कूल की परीक्षा रामाश्रय वर्मा पुत्र शिवजन्म वर्मा के नाम से उत्तीर्ण की गई थी, जिसमें जन्मतिथि 5 जुलाई 1971 दर्ज है। इसके बाद श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज की छात्र पत्रावली और स्थानांतरण प्रमाणपत्र में जन्मतिथि 5 जुलाई 1976 अंकित पाई गई।


आरोप है कि बाद में वर्ष 2004 में रामधनी कुंवर इंटरमीडिएट कॉलेज गोपालपुर से हाईस्कूल परीक्षा अभय कुमार पुत्र शिवजन्म वर्मा के नाम से पास की गई, जिसमें जन्मतिथि 1 जुलाई 1987 दर्ज है।
मामले की जांच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर राकेश सिंह को सौंपी गई थी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि अलग-अलग नाम और जन्मतिथि वाले ये सभी प्रमाणपत्र एक ही व्यक्ति अभय वर्मा पुत्र शिवजन्म वर्मा से संबंधित हैं।


जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रधान अभय वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।