बलिया

Ballia News: प्रसूता और दो जुड़वा बच्चियों की मौत के बाद अस्पताल हुआ सील, बाथरूम में मिला था नवजातों का शव, डॉक्टर गिरफ्तार

Ballia News: बलिया जिले में एक निजी अस्पताल से जुड़ा बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसूता महिला और उसके जुड़वा नवजात शिशुओं की मौत के बाद उनके शव अस्पताल के टॉयलेट में मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह को हिरासत में ले लिया है, […]

less than 1 minute read
Mar 14, 2026
Ballia news, pic- सोशल मीडिया

Ballia News: बलिया जिले में एक निजी अस्पताल से जुड़ा बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसूता महिला और उसके जुड़वा नवजात शिशुओं की मौत के बाद उनके शव अस्पताल के टॉयलेट में मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि अस्पताल को सील कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, मामला बलिया के विजयीपुर स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल का है। रामपुर बोहा आंखार गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज के दौरान महिला और उसके जुड़वा नवजात शिशुओं की मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। शुरुआत में अस्पताल संचालक डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने दावा किया कि नवजात शिशुओं के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं, लेकिन जांच के दौरान यह बात गलत साबित हुई।
परिजनों और स्थानीय लोगों के विरोध और हंगामे के बाद अस्पताल की तलाशी ली गई। जांच के दौरान अस्पताल के टॉयलेट से दोनों नवजात शिशुओं के शव बरामद हुए। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने कार्रवाई की मांग की।
मृतक महिला के भाई ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि जिले में पूर्वांचल हॉस्पिटल के नाम से चार अस्पताल संचालित हो रहे हैं।


फिलहाल पुलिस ने अस्पताल को सील कर दिया है और डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग भी पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर