बलिया

Ballia News: बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के यहां आयकर विभाग का छापा, 50 से अधिक अधिकारी शामिल

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में बुधवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब रसड़ा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग की टीम पहुंची। सुबह करीब से शुरू हुई इस कार्रवाई में 50 से अधिक अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। टीम के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी […]

less than 1 minute read
Feb 25, 2026

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में बुधवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब रसड़ा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग की टीम पहुंची। सुबह करीब से शुरू हुई इस कार्रवाई में 50 से अधिक अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। टीम के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि जांच के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

उमाशंकर सिंह के संपत्ति पर नज़र


सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारी आवास और उससे जुड़े अन्य स्थानों पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। वित्तीय लेन-देन, संपत्ति से संबंधित कागजात और अन्य अभिलेखों को खंगाला जा रहा है। जांच प्रक्रिया के दौरान आवास के बाहर सुरक्षा घेरा बना दिया गया और आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई।


बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आयकर से जुड़े प्रावधानों के तहत की जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। अधिकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रहे हैं।

राजनीति में हलचल


राजनीतिक दृष्टि से भी यह मामला चर्चा में है, क्योंकि उमाशंकर सिंह वर्तमान में बसपा के एकमात्र विधायक हैं। ऐसे में विपक्षी और समर्थक दोनों ही इस कार्रवाई को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है और आयकर विभाग के अधिकारी संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण कर रहे हैं। आगे की स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।

Also Read
View All

अगली खबर