बलिया

Ballia News: युवती के चक्कर में फंस गए इंस्पेक्टर साहब, युवती ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक रेप पीड़िता ने खुद उभांव थाने के क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि चार्जशीट दाखिल करने के बदले में इंस्पेक्टर ने उससे यौन संबंध बनाने की मांग की।पीड़िता ने इस बातचीत का […]

2 min read
Apr 15, 2026

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक रेप पीड़िता ने खुद उभांव थाने के क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि चार्जशीट दाखिल करने के बदले में इंस्पेक्टर ने उससे यौन संबंध बनाने की मांग की।पीड़िता ने इस बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर आजमगढ़ डीआईजी के पास पेश किया।

ऑडियो में इंस्पेक्टर नरेश मलिक पीड़िता से अकेले में मुलाकात करने का दबाव बनाते हुए सुनाई दे रहे हैं।डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर नरेश मलिक को निलंबित कर दिया। साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल पर भी इसी तरह के आरोप लगे हैं, जिनकी जांच सीओ रसड़ा को सौंपी गई है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता पर मूल रूप से एक वन दरोगा द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है। काफी संघर्ष के बाद उभांव थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब चार्जशीट दाखिल करने के समय पीड़िता को कथित तौर पर दबाव में डाला जा रहा था।पीड़िता ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर नरेश मलिक ने चार्जशीट लगाने के नाम पर उससे व्यक्तिगत मुलाकात की शर्त रखी। बातचीत के दौरान थाना प्रभारी संजय शुक्ला का नाम भी लिया गया, जिस पर भी इसी प्रकार की शर्त रखने का आरोप है।


मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। बलिया के एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर जांच शुरू हुई। जांच पूरी होने के बाद इंस्पेक्टर नरेश मलिक को निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नरेश मलिक को कुछ दिन पहले ही उभांव थाने से हटाकर साइबर सेल में भेज दिया गया था।थाना प्रभारी संजय शुक्ल पर लगे आरोपों की जांच अभी सीओ रसड़ा कर रहे हैं। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
15 Apr 2026 04:50 pm
Also Read
View All