बलिया जिले के गडवार थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव में एक युवक ने अपनी मां और दादी की फावड़े से हत्या कर दी है। इस डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी उमेश चंद पांडेय का बेटा अभिषेक पांडेय उर्फ प्रतीक पांडेय किसी कारणवश अपनी मां विमला देवी […]
बलिया जिले के गडवार थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव में एक युवक ने अपनी मां और दादी की फावड़े से हत्या कर दी है। इस डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।
गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी उमेश चंद पांडेय का बेटा अभिषेक पांडेय उर्फ प्रतीक पांडेय किसी कारणवश अपनी मां विमला देवी (55) पत्नी उमेश चंद पांडेय एवं दादी छाया देवी (60) पत्नी वीरेंद्र पांडेय को फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हत्या में प्रयुक्त फावड़ा को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
बताया जा रहा कि युवक का किसी बात पर अपनी बहन से झगड़ा हो रहा था। गुस्से में आकर वह अपनी बहन के हाथ में कील ठोंकने लगा। बहन की चीख सुनकर बाहर निकलीं मां ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो उसने गुस्से में आकर फावड़े से मां की हत्या कर दी। शोर सुन कर पड़ोस की दादी भी आईं। उन्होंने भी जब उसे रोकना चाहा तो युवक ने उनकी भी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा।