बलिया

Ballia News: बलिया में बड़ा हादसा, गंगा में डूबने से तीन छात्रों की मौत, घर से ट्यूशन पढ़ने निकले थे

दोकटी थानाक्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर गंगा में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई। तीनों की मौत से कोहराम मच गया।

less than 1 minute read
May 30, 2025
ballia news

बलिया जिले के दोकटी थानाक्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर गंगा में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई। तीनों की मौत से कोहराम मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में जगदीशपुर गंगा घाट तथा सती घाट के बीच तीन छात्रों के शव मिले हैं। मृतक छात्रों की पहचान सावनछपरा के विनय गोंड (14), संदीप गोंड (15) और बेचनछपरा के वसीम (15) के रूप में हुई है।

गुरुवार सुबह तीनों छात्र ट्यूशन जाने की बात कहकर साइकिल से निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जगदीशपुर घाट पर लावारिस साइकिल, कपड़े और बैग मिले। कॉपियों में लिखे नामों से छात्रों की पहचान हुई।

स्थानीय लोगों का मानना है कि तीनों छात्र ट्यूशन की जगह गंगा स्नान करने गए थे , वहीं हादसा हो गया। घटना की सूचना पर एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह, सीओ मो. फहीम कुरैशी और दोकटी थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह मौके पर पहुंचे

Also Read
View All

अगली खबर