बलिया

Ballia News: बलिया में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन का खेल, पादरी गिरफ्तार

Ballia News: बलिया जिले के सिकंदरपुर कस्बे में कथित मतांतरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामला वार्ड संख्या 5 स्थित एक दुकान से जुड़ा है, जहां से पुलिस ने धार्मिक साहित्य और ध्वनि विस्तारक उपकरण बरामद किए हैं। आरोपित के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन […]

less than 1 minute read
Feb 23, 2026
Ballia news, pic- सोशल मीडिया

Ballia News: बलिया जिले के सिकंदरपुर कस्बे में कथित मतांतरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामला वार्ड संख्या 5 स्थित एक दुकान से जुड़ा है, जहां से पुलिस ने धार्मिक साहित्य और ध्वनि विस्तारक उपकरण बरामद किए हैं। आरोपित के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज sकिया गया है।


जानकारी के अनुसार, सामाजिक संगठन बजरंग दल के जिला संयोजक प्रतीक राय ने 22 फरवरी को थाना सिकंदरपुर में तहरीर देकर शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि नगर पंचायत क्षेत्र में एक दुकान में रह रहा व्यक्ति बिना वैध दस्तावेज के निवास कर रहा है और स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं को कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया कि महिलाओं एवं उनके परिजनों को धन और नौकरी का लालच दिए जाने की बात सामने आई है। साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया गया।


शिकायत के आधार पर उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान बिहार के पटना निवासी 47 वर्षीय जोसे थोमस को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, तलाशी में एक बोरी में प्रभु ईसा मसीह से संबंधित 124 पुस्तकें, एक म्यूजिक सिस्टम, तीन माइक्रोफोन, दो केबल, एक साउंड बॉक्स, एक पीए सिस्टम और एक डेटा केबल बरामद किए गए।


प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

Published on:
23 Feb 2026 02:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर