प्रदेश में हो रहे प्रशासनिक तबादलों के क्रम में कल देर रात बलिया डीएम का तबादला हो गया। आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार को बलिया जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान बलिया जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को विशेष सचिव संस्कृति बनाया गया है। प्रवीण कुमार लक्षकार 2012 बैच के आईएएस हैं प्रवीण कुमार हाथरस […]
प्रदेश में हो रहे प्रशासनिक तबादलों के क्रम में कल देर रात बलिया डीएम का तबादला हो गया। आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार को बलिया जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान बलिया जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को विशेष सचिव संस्कृति बनाया गया है। प्रवीण कुमार लक्षकार 2012 बैच के आईएएस हैं प्रवीण कुमार हाथरस और मिर्जापुर के डीएम भी रह चुके हैं। इनकी पहली पोस्टिंग 2013 में रायबरेली में ट्रेनी आईएएस के रूप में हुई थी। ये मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। 2016 में ये ललितपुर के मुख्य विकास अधिकारी भी रह चुके हैं।