बलिया जिले के गडवार थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस में लिखित तहरीर दी है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति जो कि रिश्ते में किशोरी का चाचा लगता है उसने उसकी 11 वर्षीय पौत्री के साथ दुष्कर्म किया है।
बलिया जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार तार कर दिया है। आपको बता दें कि बलिया जिले के गडवार थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस में लिखित तहरीर दी है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति जो कि रिश्ते में किशोरी का चाचा लगता है उसने उसकी 11 वर्षीय पौत्री के साथ दुष्कर्म किया है।
तहरीर मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि तहरीर के आधार पर साक्ष्य इकट्ठे कर लिए गए हैं। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम विधिक करवाई की जा रही है।