बलिया

Ballia News: मां को बचाने के लिए बेटे ने कुएं में लगाई छलांग, मौत, मचा कोहराम

Mar 26, 2026
Ballia news
Ballia news, pic- सोशल मीडिया

Ballia News: बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़सरी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मां को बचाने के प्रयास में बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी छोटेलाल राम की पत्नी सुभावती देवी, जिनकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है, बुधवार को घर से निकलकर गड़वार-रतसर मार्ग पर स्थित आरडी विद्यालय के समीप पहुंच गईं। इसी दौरान वह अचानक पास के एक कुएं में गिर गईं।


परिजन जब महिला की तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे तो वहां खेल रहे बच्चों ने कुएं से आवाज आने की सूचना दी। इसके बाद कुएं में झांककर देखा गया तो सुभावती देवी अंदर फंसी हुई थीं। मां को बचाने के लिए उनके 23 वर्षीय बेटे मुन्ना ने बिना देर किए कुएं में छलांग लगा दी। उसने किसी तरह रस्सी के सहारे मां को बांधकर ऊपर खिंचवाया, जिससे महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


हालांकि, जब मुन्ना को ऊपर लाया जा रहा था, तभी अचानक रस्सी टूट गई। इससे उसका सिर कुएं की दीवार से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Updated on:
26 Mar 2026 02:20 pm
Published on:
26 Mar 2026 02:20 pm