बलिया

Ballia News: बलिया में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

बलिया में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, साथ जा रहे थे पानी भरने।

less than 1 minute read
May 15, 2024
ballia news

बलिया जिले के मंजू पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना एनएच 31 के पास स्थित मंजू पेट्रोल पंप की है। पेट्रोल पंप के पास किनारे एक ट्रक खड़ा था। भोर में एक ट्रेलर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक से दबकर तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। टक्कर के वक्त तीनों पानी लेने जा रहे थे। तीनों उसी ट्रक के क्लीनर थे।
मृतकों की पहचान बिहार निवासी मोहित यादव पुत्र शिवशंकर यादव उम्र 24, जितेंद्र यादव उम्र 26 पुत्र कामता यादव, और गुड्डू यादव 26 पुत्र उमेश यादव के रूप में की गई। तीनों बिहार के बक्सर जिले के निवासी बताए जाते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इसके साथ ही ट्रेलर के चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि हादसा ट्रेलर चालक को झपकी आने से हुई।

Updated on:
15 May 2024 11:04 am
Published on:
15 May 2024 10:22 am
Also Read
View All

अगली खबर