बलिया

Ballia News: बलिया में समाए दो मकान, कई लोग बेघर

सरयू नदी का कटान नवंबर माह में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गोपालनगर टाड़ी में तेज कटान के चलते दो परिवारों के मकान नदी में समा गए, जबकि आठ अन्य घर कटान के बिल्कुल मुहाने पर खड़े हैं।

less than 1 minute read
Nov 25, 2025
Ballia news, pic- सोशल मीडिया

Ballia News: बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में सरयू नदी का कटान नवंबर माह में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गोपालनगर टाड़ी में तेज कटान के चलते दो परिवारों के मकान नदी में समा गए, जबकि आठ अन्य घर कटान के बिल्कुल मुहाने पर खड़े हैं।

गोपालनगर टाड़ी की चंद्रावती देवी पत्नी राजदेव यादव और पिंकी देवी पत्नी हीरालाल यादव का मकान सरयू की धारा में कटकर पूरी तरह बह गया। वहीं दिनेश यादव, मिनी देवी, किशोरी देवी, गंगाजली देवी, मंतोष यादव, बसंती देवी और राजदेव यादव के मकान भी गंभीर खतरे की जद में हैं।

पीड़ितों ने बताया कि कटान की सूचना तहसील प्रशासन, जिला प्रशासन और बाढ़ विभाग को दे दी गई है, लेकिन अब तक किसी भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से त्वरित राहत और बचाव कार्य की मांग की है।

Also Read
View All

अगली खबर