बलिया

Ballia News: शराब तस्करी में संलिप्त पुलिस की वीडियो और चैट वायरल, चौकी प्रभारी समेत पूरी टीम पर एसपी ने लिया एक्शन

यूपी–बिहार की सीमा पर घाघरा नदी के किनारे लंबे समय से शराब तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में एक मामले से संबंधित व्हाट्सएप चैट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें चौकी प्रभारी को किसी से पैसे के लेनदेन की बात करते हुए बताया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2025, 2:04 PM IST
Ballia police
ballia police, Pc: Patrika

Ballia Crime: बलिया जिले में शराब की अवैध तस्करी के मामले में पुलिस की संलिप्तता सामने आने पर एसपी ओमवीर सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर पुलिस चौकी प्रभारी सुभेन्द्र सिंह सहित चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

घाघरा नदी से होता है शराब तस्करी

यूपी–बिहार की सीमा पर घाघरा नदी के किनारे लंबे समय से शराब तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में एक मामले से संबंधित व्हाट्सएप चैट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें चौकी प्रभारी को किसी से पैसे के लेनदेन की बात करते हुए बताया गया है।

एसपी के निर्देश पर सीओ स्तर की जांच कराई गई, जिसमें चैट में प्रयुक्त मोबाइल नंबर चौकी प्रभारी का ही पाया गया। जांच प्रभावित न हो, इसलिए पूरी चौकी स्टाफ को निलंबित किया गया है।

घटना की विस्तृत जांच एडिशनल एसपी स्तर से कराई जा रही है। साथ ही रेवती थाना अध्यक्ष की भूमिका की भी जांच जारी है।

Updated on:
19 Nov 2025, 2:04 PM IST
Published on: