बलिया

Ballia News: प्रेमिका के घर के सामने जहर खा कर बनाया वीडियो, मौत, मचा कोहराम

बलिया जिले के एक युवक ने सोमवार सुबह गोरखपुर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सड़क पर ही जहर खाते हुए एक वीडियो बनाया, जिसमें वह कहता नजर आया कि “तुम्हारे शहर में जहर खाकर जान दे रहा हूं, अब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा।” घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र […]

less than 1 minute read
Feb 03, 2026
Ballia news, pic- सोशल मीडिया

बलिया जिले के एक युवक ने सोमवार सुबह गोरखपुर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सड़क पर ही जहर खाते हुए एक वीडियो बनाया, जिसमें वह कहता नजर आया कि “तुम्हारे शहर में जहर खाकर जान दे रहा हूं, अब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा।” घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सुभाषनगर कॉलोनी की है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने जहर खाने के कुछ ही देर बाद सड़क पर गिरकर तड़पना शुरू कर दिया। उसके मुंह से झाग निकलने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सड़क किनारे युवक को तड़पते और फिर निष्प्राण पड़ा देख तत्काल गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस को युवक के बैग से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहवसापुर गांव निवासी कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक (25) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक एकतरफा प्रेम में था और जिस छात्रा से वह प्रेम करता था, उसके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर उसने जहर खाया। बताया जा रहा है कि युवक बलिया से करीब 111 किलोमीटर दूर गोरखपुर इसी छात्रा के मोहल्ले में आया था।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक द्वारा बनाए गए वीडियो की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों को लेकर सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। फिलहाल मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

Also Read
View All

अगली खबर