बलिया

चाचा ने 14 साल के भतीजे को मारी गोली, परिवारिक विवाद ने ली खतरनाक मोड़

यूपी के बलिया में पारिवारिक झगड़े ने ऐसा खतरनाक रूप लिया कि चाचा ने अपने ही 14 साल के भतीजे पर गोली चला दी। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

2 min read
Apr 23, 2026
CG News: व्यापारी को लापरवाही पड़ी भारी! पिस्टल से चली गोली, इलाके में मचा हड़कंप, जानें मामला...

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक चाचा ने अपने ही 14 वर्षीय भतीजे को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। और परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल बच्चे को पहले जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम पंचायत सुजायत के मौजा बगहीं में रहने वाले एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने ही भतीजे पर गोली चला दी। इस घटना में 14 वर्षीय वैभव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बगहीं गांव के रहने वाले संजय सिंह का अपने बड़े भाई के परिवार से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि संजय ने आपा खो दिया। और अपने भाई के बेटे वैभव सिंह को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली वैभव की बांह में लगी। जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।

घायल बच्चे को वाराणसी किया गया रेफर

घटना के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घर और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को इलाज के लिए बलिया जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

पुलिस के मुताबिक, घायल बच्चे की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। वह खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। लोग इस बात से हैरान हैं कि मामूली पारिवारिक विवाद इतना खतरनाक रूप ले सकता है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
23 Apr 2026 11:11 pm