13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टॉयलेट के लिए रुके थे दादा, 5 साल की बच्ची को अकेला देख कर लिया अपहरण, आरोपियों ने किया सामूहिक दुराचार

Ballia Crime News : बलिया के बांसडीहरोड में 5 साल की बच्ची के अपहरण मामले में मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट के बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
Ballia 5 year girl rape case

प्रतीकात्मक फोटो

बलिया : बलिया में एक 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने दादा के साथ घर वापस आ रही थी। इसी दौरान दादा सड़क किनारे टॉयलेट करने चले गए। बच्ची को अकेला देखकर अज्ञात बाइक सवारों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला जांच के दौरान और गंभीर हो गया है। पुलिस ने पीड़िता के न्यायालय में दर्ज बयान और मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

11 जून की रात की है घटना

जानकारी के अनुसार, घटना 11 जून की रात की है। बच्ची अपने दादा के साथ सुल्तानपुर से घर लौट रही थी। इसी दौरान बांसडीहरोड तिराहे के पास एक कोल्ड स्टोर के निकट दादा कुछ देर के लिए रुके। आरोप है कि इसी बीच बाइक सवार कुछ लोग बच्ची को अपने साथ लेकर चले गए। दादा ने उनका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। कई घंटों की तलाश के बाद बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। अगले दिन पीड़िता के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।

मेडिकल जांच के बाद दर्ज हुए बयान

जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया। इन प्रक्रियाओं के बाद प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी वंशबहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन कुमार साह, निवासी गायघाट, थाना रेवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को ढेलहवा बाबा से दुबहड़ जाने वाले मार्ग के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही दबिश

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग