14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशोरी की कही और तय हुई शादी तो टावर पर चढ़ी, प्रेमी के आने पर उतरी नीचे, बलिया में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

latest News Ballia : बलिया के बेल्थरा रोड इलाके में रविवार की सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब एक किशोरी अपने प्रेमी को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल के टावर पर चढ़ गई..

2 min read
Google source verification
Girl climb on tower

टावर पर चढ़ी किशोरी

Ballia news: बलिया के बेल्थरा रोड इलाके में रविवार की सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब एक किशोरी अपने प्रेमी को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल के टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि एमएमडी पब्लिक स्कूल के पास स्थित टावर पर किशोरी के चढ़ने के बाद हंगामा मच गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे और इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला।

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी किशोरी

जानकारी के मुताबिक, किशोरी की शादी उसके परिजनों ने कहीं और तय कर रखी है, लेकिन वह पास के ही गांव के एक युवक से प्रेम करती है। वहीं, युवक से शादी करने को लेकर वह मोबाइल के टावर पर चढ़ गई और हंगामा मचाना शुरू कर दिया। मौके पर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी अपने प्रेमी को बार-बार बुलाने की जिद कर रही थी और कह रही थी कि जब तक वह नहीं आएगा तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। पुलिस ने बताया कि काफी देर तक समझाने के घंटों बाद भी जब वह नीचे नहीं उतरी तो उसके कथित प्रेमी को बुलाया गया और फोन पर बात करने के बाद वह नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया। वहीं, युवक को भी अपने साथ लेकर थाने पहुंची हुई है।

पारिजनों ने युवक पर लगाया आरोप

किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक ने उनकी बेटी को जानबूझकर और बहला फुसलाकर ऐसा करने के लिए कहा था। इसके बाद वह टावर पर चढ़ गई। परिजनों ने बताया कि किशोरी की शादी पहले ही कहीं और तय की जा चुकी है और युवक उनकी बेटी से शादी करना चाहता है। इसीलिए उसने किशोरी को बरगलाया और टावर पर चढ़ने के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने बताया है कि फिलहाल किशोरी को उसके कथित प्रेमी के आने के बाद टावर से नीचे उतार लिया गया है। वहीं, दोनों पक्षों को थाने पर ले जाकर बातचीत की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से बात करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। वहीं, इस मामले में लिखित आवेदन के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग