17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जिसने पाप किया है सजा मिलेगी, राम विरोधी शुभचिंतक न बनें’,अयोध्या‍ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले रवि किशन

Ayodhya Ram Mandir Vivad: राम मंदिर चढ़ावा कांड को लेकर भाजपा सांसद Ravi Kishan ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। बलिया दौरे पर पहुंचे रवि किशन ने कहा कि जिसने भी गलत काम किया है, उसे कानून के तहत कड़ी सजा मिलेगी और इस मामले में सपा को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

2 min read
Google source verification

बलिया

image

Aman Pandey

Jun 17, 2026

ravi kishan, Ram Mandir

सांसद रवि किश-IANS

Ayodhya Ram Mandir Vivad Update: "जिसने पाप किया उसे कड़ी सजा मिलेगी। सपा को चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये तो राम विरोधी रहे हैं।" ये बाते रवि किशन ने बलिया में मीडिया से बातचीत में कही, उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा भगवान राम और राम मंदिर के मुद्दे पर विरोध की राजनीति करती रही है।

रवि किशन: दोषियों को सजा मिलकर रहेगी

रवि किशन ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो दल वर्षों तक राम और राम मंदिर का विरोध करता रहा, उसे अब इस विषय पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसी भी गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अखिलेश यादव: न्यायिक जांच की मांग

इससे पहले मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्मित प्रत्येक कॉरिडोर और चौड़ीकरण परियोजना में भारी अनियमितताएं हैं। उन्होंने मांग की कि इन सभी मामलों की बहुसदस्यीय न्यायिक जांच कराई जाए। अखिलेश ने यह भी कहा कि जांच में ट्रस्टी, कमेटी सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी किसी को भी छूट नहीं मिलनी चाहिए, क्योंकि इतने बड़े घोटाले बिना आपसी सांठगांठ के संभव नहीं होते।

चढ़ावे से शिलाओं तक का सफर

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह विवाद केवल चढ़ावे तक सीमित नहीं है। उनके अनुसार, मामला चंदे तक, फिर जमीन तक और अंततः अरबों रुपये मूल्य की श्रीराम शिलाओं के कथित रूप से गायब होने तक पहुंच गया है। उन्होंने भाजपा से जुड़े अपंजीकृत सहयोगियों की केवाईसी जांच कराने की भी मांग रखी। साथ ही कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इन कार्यों से संबद्ध रहे पदाधिकारियों की अवैध संपत्तियों की भी पड़ताल होनी चाहिए।

भाजपा पर सीधा हमला

सपा मुखिया ने भाजपा को संगठित गैंग करार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकारी बजट की लूट तो पहले से जारी थी, अब राम मंदिर के चढ़ावे में भी गड़बड़ी सामने आई है। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा न केवल जनता से छल कर रही है, बल्कि धर्म के साथ भी धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में इस सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।