बलिया

बलिया में गरजे सीएम योगी, बोले…ये चुनाव रामभक्त और राम द्रोहियों के बीच

देश में पांच चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। छठा चरण हो रहा है। 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो दिल्ली के सिंहासन पर कोई राम भक्त ही बैठेगा। 400 पर के नारे को सुनकर सपा और कांग्रेस के नेताओं को चक्कर आने लगता है, क्योंकि दोनों मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

2 min read
May 25, 2024

बलिया पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार नीरज शेखर के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण की चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। अब तक पांच चरण पूरे हो चुके हैं।

छठे चरण का चुनाव आज चल रहा है। कमल चुनाव चिह्न पर जनता का आशीर्वाद बरसाया जा रहा है। चुनाव प्रचार में अलग-अलग राज्यों में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरे देश में एक स्वर में जनता जनार्दन कह रही है फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार। जब 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को चक्कर आने लगता है। कि 400 पार कैसे होगा।

जनता कहती ही जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। स्वाभाविक रूप से पूरा चुनाव राम भक्त और राम द्रोहियों के बीच जाकर सिमट गया है। राम द्रोही राम भक्तों पर गोली चलते हैं। आप के विकास पर जिन्हें पीड़ा होती है। जिन्हें गरीब कल्याणकारी योजना चलना अच्छा नहीं लगा।

जिन्हें गरीब का कल्याण नहीं करना ऐसे लोग राम द्रोही हो गए हैं। ये लोग चुनावी समर में कांग्रेस के नेतृत्व में खड़े हैं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राम भक्तों की टीम एक भारत श्रेष्ठ भारत की प्रतिबद्धता को निभाते हुए देश में काम कर रहे हैं।

हमने अयोध्या में रामलला को 500 वर्षों बाद विराजमान होते देखा। आज आप अयोध्या जाएंगे तो अच्छा लगेगा। आप अयोध्या जाएंगेा लगेगा जैसे प्रभु श्रीराम साक्षात कृपा कर रहे हैं। क्या ये काम कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग कर पाते क्या। ये विकास नहीं कर सकते। ये गरीब कल्याण नहीं कर सकते। ये आप को सुरक्षा नहीं दे सकते। भ्रष्टाचारियों के साथ हैं ये। हर बड़ा माफिया इनका सरपरस्त होता था तो हम क्यों इन्हें सर पर लेकर बोझा बनाते हैं।

अगर कांग्रेस सत्ता में आ गई तो आप के हिस्से का आरक्षण मुसलमानों को देने का काम करेगी। कांग्रेस आते ही गोकशी करने वालों का सपोर्ट करेगी। अगर ऐसा हुआ तो आप भी पाप के भागीदार होंगे।

ऐसे लोग सत्ता में आते ही राम द्रोहियों को साथ लेकर चलेंगे। लेकिन अगर आप ने बीजेपी को वोट दिया तो। सरकार बनी तो आप को सुरक्षा और सम्मान देगी। बलिया में इस बार बीजेपी की सरकार बनाइए।

आप के भले के लिए ही सरकार सोच रही है। आप नीरज शेखर जी को चुनाव जिता कर संसद में भेजिए। उन्हें भारी से भारी मतो से बिजयी बनाएं।

Published on:
25 May 2024 02:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर