15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस संग मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, ₹25000 का था इनाम, 3 थानों में दर्ज है मुकदमा

एसओजी और गड़वार थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त कार्रवाई में जिले के तीन थानों में वांछित शातिर चोर और ₹25000 का इनामिया बदमाश गिरफ्तार हुआ है...

less than 1 minute read
Google source verification

Pc-Ballia police

बलिया: एसओजी और गड़वार पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि आरोपी शातिर किस्म का चोर है और शहर के अलग-अलग थानों में उसके ऊपर मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के रोकने पर भागने लगा बदमाश

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि एसओजी व गड़वार थाने की पुलिस जोगापुर श्मशान घाट के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ₹25000 का इनामिया बदमाश टेंगर उसी रास्ते से गुजरने वाला है, जिसके बाद उसे आता देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और भागने लगा।

पुलिस पर की फायरिंग

उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम उसका पीछा करने लगी इस दौरान उसने टीम पर असलहे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में टेंगर के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गड़वार थाने में आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी पर सुखपुरा और नागदा थाने में भी चोरी का अभियोग पंजीकृत है। पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश के पास से एक तमंचा एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।