
बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र में शादी करके आई एक नवविवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रेमी एक दिन मिलने महिला के ससुराल पहुंचा था और उसने खुद को उसका रिश्तेदार बताया। घर वाले जब काम में व्यस्त थे इस दौरान महिला प्रेमी के साथ घर से सारे गहने लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद महिला के पति ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक, चांद दियर इलाके के युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 19 फरवरी को धूम-धाम से हुई थी और कुछ ही दिन बाद राहुल सिंह नामक एक युवक उसके घर पहुंचा और पत्नी का रिश्तेदार बाताकर उससे मुलाकात की। इसी दौरान वह मौका पाकर घर में रखे सोने-चांदी के गहने लेकर बाइक पर पत्नी को लेकर फरार हो गया।
पीड़ित पक्ष ने मायके पक्ष को इसकी सूचना फोन पर दी तो महिला के पिता ने गांव के ही राहुल सिंह नामक युवक पर शक जताया, जिसके बाद पति ने बैरिया थाने में राहुल सिंह के खिलाफ पत्नी के अपहरण और सोने-चांदी के गहने लूटकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों से कहा कि वह अपनी मर्जी से राहुल के साथ गई है और उसी के साथ रहना चाहती है। महिला ने बताया कि वह बालिक है और फैसला लेने का उसका अधिकार है। महिला ने कहा है कि वह पति को पसंद नहीं करती और उसके साथ नहीं रहना चाहती है। हालांकि, इस दौरान पुलिस राहुल को थाने बुलाने की बात कहती रही, लेकिन महिला ने आरोपी राहुल को नहीं बुलाया। पुलिस ने कहा है कि मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जाएगी और उसके बाद ही कोई निष्कर्ष निकाल सकेगा।
Published on:
14 Mar 2026 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
