बलिया

अवैध कब्जा रोकने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने किया हमला, एसओ, तहसीलदार समेत कई घायल

दबंगों के इस हमले में सदर तहसीलदार के साथ दो थानाध्यक्ष भी घायल हो गए

2 min read
May 30, 2019
Police Team

बलिया. योगी सरकार यूपी में भले ही भू-माफियाओं पर सख्ती की बात कह रही हो लेकिन हौसले बुलंद दबंगों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के घघरौली गांव में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। दबंगों के इस हमले में सदर तहसीलदार के साथ दो थानाध्यक्ष भी घायल हो गए।

घघरौली गांव में सरकारी जमीन पर बुधवार को सबेरे दबंगों द्वारा कब्जा करने की सूचना पुलिस-प्रशासन को मिली। इस सूचना के मिलते ही जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अवैध जमीन पर हो रहे निर्माण की सूचना पर तहसीलदार सदर और एसडीएम सदर पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुँच कर जमीन की पैमाइस के बाद निर्माण करने की बात अभी कर ही रहे थे कि गांव में अचानक पथराव शुरू हो गया। जिसमें तहसीलदार सदर साहब दो एस. ओ. (थानाध्यक्ष) और कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।

इस हादसे में 10-12 लोग घायल हुए हैं, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ पुलिस व प्रशासनिक टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Updated on:
30 May 2019 01:05 pm
Published on:
30 May 2019 10:12 am
Also Read
View All