31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सपा चिंतित है परलोक से वापस लाकर उनका नाम कैसे जुड़वाएं’, ओपी राजभर बोले- कहना बहुत आसान है, करना बड़ा कठिन

OP Rajbhar Big Statement: ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने महिलाओं के बारे में नहीं सोचा। लंबे समय तक सदन में सिर्फ चर्चा हुई। पढ़िए उनका पूरा बयान।

2 min read
Google source verification
akhilesh yadav took jibe at cabinet minister op rajbhar by sharing his video lucknow news

ओपी राजभर का बड़ा बयान। फोटो सोर्स फेसबुक (Omprakash Rajbhar)

OP Rajbhar Big Statement: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने महिला आरक्षण बिल, SIR समेत विभिन्न मुद्दों पर टिप्पणी करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

महिला आरक्षण विधेयक पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "देश में आधी आबादी महिलाओं की है और किसी भी पार्टी ने उनके बारे में नहीं सोचा। अगर किसी ने उनके बारे में सोचा है तो वे देश के PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं। लंबे समय तक इस पर सदन में सिर्फ चर्चा हुई, लेकिन इसे पारित करने का साहस नहीं हुआ। महिलाओं को इससे बहुत लाभ होगा। जिस सदन में एक तिहाई महिलाएं होंगी, वे अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगी।"

'कहना बहुत आसान है, करना बड़ा कठिन'

बिना जनगणना के महिला आरक्षण लागू करना ठीक नहीं है। कांग्रेस के इस बयान पर राजभर ने कहा, "60 साल कांग्रेस का शासन था, तब क्यों नहीं जनगणना कराकर महिला आरक्षण बिल लागू करना चाहिए था? कहना बहुत आसान है, करना बड़ा कठिन होता है।"

UP News: सपा और कांग्रेस के लोगों को चिंता

यूपी में SIR की अंतिम सूची जारी होने पर राजभर ने आगे कहा, "जो लोग गुजर गए हैं, पहले सपा और कांग्रेस के लोग उनके नाम जुड़वा लेते थे। अब वे इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उन्हें परलोक से वापस लाकर दोबारा कैसे शामिल किया जाए।"

मिडिल ईस्ट तनाव पर क्या बोले मंत्री

मिडिल ईस्ट तनाव पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "युद्ध अच्छी बात नहीं है। जब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के किसी भी देश का दौरा करते हैं, तो कहते हैं कि वे बुद्ध की भूमि से आए हैं और शांति का संदेश लेकर आए हैं। लड़ाई अच्छी बात नहीं है, हमें विकास के लिए प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, व्यापार और आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रों के रूप में एक-दूसरे के साथ जुड़ना चाहिए और अपनी वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।"

इसके साथ ही राजभर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ममता बनर्जी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पर जनता इस बार भरोसा नहीं कर रही है।