बलिया

Ballia News: बलिया में ढहा पुल, 2 की मौत

बलिया जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में घाघरा नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य के दौरान बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन पिलर पर सरिया बांधने का कार्य चल रहा था, तभी अचानक लोहे का भारी ढांचा असंतुलित होकर नीचे गिर गया। इस अप्रत्याशित घटना की चपेट में चार मजदूर आ गए, […]

less than 1 minute read
Mar 25, 2026
Ballia news, pic;- patrika

बलिया जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में घाघरा नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य के दौरान बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन पिलर पर सरिया बांधने का कार्य चल रहा था, तभी अचानक लोहे का भारी ढांचा असंतुलित होकर नीचे गिर गया। इस अप्रत्याशित घटना की चपेट में चार मजदूर आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद 30 वर्षीय पप्पू और 30 वर्षीय अमित को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक मजदूर लखीमपुर जिले के धरहरा क्षेत्र के खैरा पुरवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, इस हादसे में घायल 27 वर्षीय जुगल, जो पीलीभीत जिले के मदप टांडा क्षेत्र के दुबिया गांव का रहने वाला है, का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित ठेकेदार व जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करने की अपील की है।
इस घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read
View All
‘CBI ने बचा लिया’, बंगाल CM के पीए हत्याकांड में गलत गिरफ्तार हुए राज सिंह को था एनकाउंटर का डर!

शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट, बंगाल पुलिस ने बेकसूर आदमी को उठाया, बलिया का राज सिंह रिहा

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा! 50 हजार रुपये में बलिया से खरीदी गई थी हत्या में इस्तेमाल कार

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए बलिया में बदला जाएगा गंगा का रास्ता, किसानों को भी होगा फायदा, गोरखपुर की एजेंसी को दिया गया काम

पिता ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दी थी सेवाएं, बेटा शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में गिरफ्तार