बलिया

बलिया में दुकान में लगी भीषण आग, मां-बेटे की धुंए से दम घुटकर मौत, पति गंभीर रूप से घायल

गड़वार इलाके मैं स्थित एक दुकान में आग लग गई, जिसके कारण मां बेटे की मौत हो गई है। आग से जान बचाने के लिए पति छत पर से कूद गया, जिसका पैर टूट गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है....

2 min read
Mar 16, 2026
Pc- सोशल मीडिया

बलिया: गड़वार थानाक्षेत्र स्थित एक बाजार में किराने की दुकान में आग लगने से उसमें जलकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। आग की जानकारी होने के बाद पति ने छत से कूदकर अपने जान बचाई, जिससे उसका पैर टूट गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

दुकान के ऊपर रहता था परिवार

जानकारी के मुताबिक, चिलकहर बाजार में नीरज चौरसिया की किराने की दुकान है। बताया जा रहा है की दुकान के ऊपर ही उनका परिवार रहता था। रविवार की देर रात अचानक दुकान में आग लग गई और परिवार बाहर नहीं निकल सका। बताया जा रहा है कि बाहर निकलने का रास्ता एक ही था इस वजह से नीरज को छत पर से कूद कर अपनी जान बचाने पड़ी। वहीं, आग और धुएं के कारण दम घुटने से उनकी पत्नी रिंकी (24) और 4 वर्ष के बेटे धीरज की मौत हो गई।

घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि यह दुकान होलसेल की थी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, घायल नीरज को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से स्थानीय थाने को आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची। उन्होंने बताया कि दुकान में सरसो और रिफाइन का तेल भी था, इस वजह से आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हुई। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है, लेकिन बीच बीच में आग फिर से बढ़ जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं।

Published on:
16 Mar 2026 01:58 pm
Also Read
View All