12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी राज सिंह के ड्राइवर ने किया सनसनीखेज खुलासा, जानें क्या कहा?

शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या (Chandranath Rath Murder) के मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार राज सिंह (Raj Singh) के ड्राइवर ने बड़ा खुलासा किया है। राज सिंह के ड्राइवर के बयान ने सनसनी पैदा कर दी है।

2 min read
Google source verification

बलिया

image

Vinay Shakya

May 12, 2026

Suvendu Adhikari PA Murder Case

शुभेन्दु अधिकारी PA हत्याकांड (फोटो- पत्रिका)

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari) के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या (Chandranath Rath Murder) के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार राज सिंह (Raj Singh Arrest) के ड्राइवर ने चौंकाने वाला दावा किया है। राज सिंह के ड्राइवर के दावे के बाद यह केस और अधिक पेंचीदा हो गया है।

राज सिंह के ड्राइवर का सनसनीखेज खुलासा

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का मामला और अधिक उलझता नजर आ रहा है। बंगाल के इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बलिया से राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब राज सिंह के ड्राइवर ने बड़ा खुलासा किया है। ड्राइवर ने बताया कि वह राज सिंह और उनके परिवार को घुमाने लेकर गया था।

ड्राइवर के मुताबिक, सभी लोग पहले कीछौछा दरगाह पर चादर चढ़ाने गए थे। इसके बाद वे अयोध्या दर्शन करने पहुंचे थे। ड्राइवर ने दावा किया कि इसी दौरान SOG की टीम वहां पहुंची और राज सिंह समेत परिवार के लोगों को हिरासत में ले लिया।

ड्राइवर ने बताया कि SOG की टीम राज सिंह और उनके परिवार के लोगों का मोबाइल जब्त कर लिया और सभी से कई घंटों तक पूछताछ की। ड्राइवर के दावे से पहले राज सिंह के परिजनों ने STF की कार्रवाई पर सवाल उठाया था। परिजनों ने राज सिंह की गिरफ्तारी को गलत बताया है। उन्होंने दावा किया कि घटना वाले दिन राज सिंह घर पर मौजूद था।

राज सिंह की मां का दावा- उनका बेटा बेगुनाह

राज सिंह की मां जामवंती सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद है। जामवंती सिंह के मुताबिक, राज सिंह घटना वाले दिन घर पर था। CCTV में इसकी पुष्टि की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा लखनऊ में एक शादी समारोह में गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

राज सिंह ने 6 मई को बाजार में शॉपिंग की

जामवंती का कहना है कि राज सिंह घटना वाले दिन (6 मई) को बलिया के आनंद नगर इलाके में मौजूद था। राज ने बलिया के प्रसिद्ध 'ड्रेसलैंड' शोरूम से कपड़े खरीदे और बाजार में घूम-घूमकर मार्केटिंग की थी। जामवंती सिंह ने कहा कि इन सभी जगहों के CCTV कैमरे चेक किए जाएं, जिससे यह साबित हो जाएगा कि राज कोलकाता में नहीं बल्कि अपने शहर में था।

कब हुई थी वारदात?

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की 6 मई 2026 की रात उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हमला उस वक्त हुआ, जब वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से घर लौट रहे थे। वारदात के समय PA चंद्रनाथ रथ के साथ उनका ड्राइवर बुद्धदेब भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में यूपी और बिहार से विशाल श्रीवास्तव, राज सिंह और मयंक नाम के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।