9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से ठीक पहले मातम में बदली खुशियां: हादसे में दूल्हे के भाई की मौत, दूल्हा गंभीर, स्ट्रेचर पर हुई शादी

बलिया जिले में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बारात निकलने से पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के छोटे भाई की मौत हो गई और दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। शोक के माहौल के बीच दोनों परिवारों ने सादगीपूर्ण तरीके से विवाह की रस्में पूरी कराईं।

less than 1 minute read
Google source verification
Symbolic AI image

सांकेतिक AI इमेज

बलिया जिले के बनकटा गांव में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बनकटा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय अंकित पांडेय की बारात बांसडीह के मझवा वार्ड नंबर-9 निवासी तेगा तिवारी की पुत्री प्रमिला के यहां जानी थी। दुल्हन के घर बारात पहुंचने से पहले ही दूल्हा और उसका भाई हादसे का शिकार हो गया।

सेविंग कराकर भाई के साथ घर लौट रहा था दूल्हा

शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अंकित अपने 18 वर्षीय छोटे भाई सर्वजीत पांडेय के साथ भिटिया चट्टी पर शेविंग कराने गया था। वापस लौटते समय गांव के पास एक स्कूली बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सर्वजीत की मौत हो गई। वहीं, अंकित की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, अंकित का इलाज ट्रॉमा सेंटर के हड्डी वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

स्ट्रेचर पर आया दूल्हा

सर्वजीत की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। दूल्हा पक्ष के साथ-साथ दुल्हन पक्ष में भी शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, दोनों परिवारों और रिश्तेदारों की सहमति से सामाजिक परंपरा निभाने के लिए शादी की रस्में सादगी पूर्वक पूरी की गईं। देर शाम कार से सीमित लोगों के साथ बारात मझवा पहुंची, जहां बिना किसी धूमधाम के आवश्यक वैवाहिक रस्में संपन्न कराई गईं। इस दौरान दूल्हे को स्ट्रेचर से मंडप तक लाया गया। इसके बाद स्ट्रेचर पर ही दूल्हे ने रस्में निभाईं।