बलिया

Ballia News: छात्राओं की मौत में एसडीओ, जेई नपे

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार ने हनुमानगंज के प्रभारी जेई आशुतोष पांडेय और एसडीओ अनिल राम को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने दोनों इंजीनियरों को मुख्य अभियंता प्रयागराज कार्यालय से सम्बंद्ध किया है।
less than 1 minute read
Sep 26, 2025
Breaking News
Breaking News

Ballia News: बलिया जिले में करंट की चपेट में आकर बुधवार को हुई दो बहनों की मौत के मामले में पूर्वांचाल विद्युत वितरण के एमडी ने जेई और एसडीओ को सस्पेंड कर दिया। दोनों के खिलाफ सुखपुरा थाने में लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शहर से सटे जीराबस्ती निवासी हरेराम यादव की दो बेटियां 15 वर्षीय अल्का तथा 12 वर्षीय आंचल बुधवार को स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते पर हुए जलजमाव के बीच से होकर गुजरते समय उसमें टूटकर गिरे बिजली के तार की जद में आकर दोनों की मौत हो गई। इस मामले में हरेराम की पत्नी सुनीता की तहरीर पर सुखपुरा पुलिस ने जेई और एसडीओ के खिलाफ देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया।

जेईऔर एसडीओ निलंबित

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार ने हनुमानगंज के प्रभारी जेई आशुतोष पांडेय और एसडीओ अनिल राम को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने दोनों इंजीनियरों को मुख्य अभियंता प्रयागराज कार्यालय से सम्बंद्ध किया है। अपने आदेश में एमडी ने कहा है कि अनुरक्षण की कार्रवाई नहीं करने तथा जिला प्रशासन के संज्ञान में लाकर बिजली आपूर्ति बंद नहीं करने से यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Updated on:
26 Sept 2025 09:45 am
Published on:
26 Sept 2025 09:45 am
Also Read
View All
‘मौखिक नहीं, लिखित में चाहिए आश्वासन’, बलिया में गंगा के कटान से भड़के ग्रामीणों ने घेरा मंत्री दयाशंकर सिंह का काफिला

UP में दो छात्रों ने लोहे की रॉड से ट्रेन के शीशे: पंखे और बल्ब तोड़े, पूछताछ में बोले- रातोंरात फेमस होने का था सपना

लव मैरिज से मना करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बलिया में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, युवक की दूसरी जगह तय हो चुकी है शादी

लिव इन पार्टनर के घर के पास टावर पर चढ़ी प्रेमिका, प्रेमी को बुलाने की मांग, बलिया में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

‘मुजफ्फरनगर जल रहा था, तब अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे’, मंत्री OP राजभर ने बलिया में सपा पर बोला हमला