बलिया

कोरोना का संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से फरार, मचा हड़कम्प

बलिया के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से एक संदिग्ध मरीज देर शाम को लापता हो गया।
2 min read
Mar 19, 2020
कोरोना का संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से फरार, मचा हड़कम्प

बलिया. कोरोना वायरस के खतरे के बीच जंहा सिस्टम कोरोना से संक्रमित लोगों को लेकर चिंता में है वहीं बलिया के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से एक संदिग्ध मरीज देर शाम को लापता हो गया। जब करीब 12 बजे तक उसका पता नहीं लगाया जा सका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है।

बता दें कि कोरोना का संदिग्ध मरीज 14 मार्च को अपने साथियों के साथ मलेशिया से भारत अपने गांव लौटा था। तेज बुखार सर्दी खासी जुकाम और सांस फूलने की शिकायत के बाद उसे की सुबह 10 बजे आईसोलशन वार्ड में दाखिल कराया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद कोरोना जांच के लिए टीम को सूचित कर दिया था पर सेंपल लेने से पहले ही जब विभाग के कर्मचारियों ने वार्ड मवन जाकर देखा तो वो वहां नहीं था। उच्चाधिकारियों को इस सम्बंध में जानकारी दी गई, तो विभाग में हड़कम्प मच गया।

विभाग इस बात से परेशान है कि अगर उसे जल्द पकड़ा न जा सका तो ये वायरस कई और को भी जड़ में ले सकता है। देर शाम कोरोना की जांच के लिए उसका सेम्पल लेना था पर जब टीम जिला चिकित्सालय पहुंची तो ये देख कर हैरान हो गई कि कोरोना का संदिग्ध मरीज वार्ड से गायब है। आनन फानन में सीएमएस बलिया ने जिले के डीएम और एसपी को फरार मरीज की सुचना दी।

अस्पताल की सुरक्षा पर उठ रहे सवालिया निशान

बलिया जिला चिकित्सालय के सीएमएस डाक्टर बी.पी. सिंह का कहना है कि यह बहुत ही खतरनाक स्थिति है जब कोई संदिग्ध मरीज अस्पताल से फरार हो जाए, क्योंकि अगर वह पाजिटिव होगा तो कम्युनिटी के लिए खतरनाक साबित होगा, लेकिन इन सबके बावजूद जिला अस्पताल की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़ा होता है कि अस्पताल में तमाम स्टाफ रहने के बावजूद भी मरीज आसानी से कैसे फरार हो गया।

Published on:
19 Mar 2020 12:52 pm
Also Read
View All
‘मौखिक नहीं, लिखित में चाहिए आश्वासन’, बलिया में गंगा के कटान से भड़के ग्रामीणों ने घेरा मंत्री दयाशंकर सिंह का काफिला

UP में दो छात्रों ने लोहे की रॉड से ट्रेन के शीशे: पंखे और बल्ब तोड़े, पूछताछ में बोले- रातोंरात फेमस होने का था सपना

लव मैरिज से मना करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बलिया में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, युवक की दूसरी जगह तय हो चुकी है शादी

लिव इन पार्टनर के घर के पास टावर पर चढ़ी प्रेमिका, प्रेमी को बुलाने की मांग, बलिया में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

‘मुजफ्फरनगर जल रहा था, तब अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे’, मंत्री OP राजभर ने बलिया में सपा पर बोला हमला