बलिया

Aman Jaiswal Death: टीवी एक्टर की 23 साल में मौत, बलिया में होगा अंतिम संस्कार

Aman Jaiswal Death: टीवी सीरियल के एक्टर अमन जायसवाल की 23 की उम्र में मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार यूपी के बलिया में किया जाएगा।

2 min read
Jan 18, 2025

Aman Jaiswal Death: टीवी सीरियल 'धरतीपुत्र नंदिनी' के लीड एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस सीरियल में उन्होंने आकाश का किरदार निभाया था। शूटिंग से घर जाते समय एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर 3 बजे जोगेश्वरी हाईवे पर हुआ।

बलिया के रहने वाले हैं अमन

अमन जायसवाल उत्तर प्रदेश के बलिया से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं और चाचा व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। अमन का घर बेल्थरा रोड के सेक्टर-5 में है। अमन आखिरी बार अपने पैतृक निवास पर दिवाली में आए थे।

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

अमन ने पढ़ाई के बाद मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर टीवी सीरियल में काम करने लगे। उन्होंने टीवी सीरियल 'धरतीपुत्र नंदिनी' के लीड एक्टर का रोल निभाया था। इसके अलावा, अमन ने शो पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में यशवंत राव फांसे का किरदार निभाया था। यह शो साल 2021 से 2023 तक टेलीकास्ट हुआ। वह रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो उड़ारियां का भी हिस्सा रह चुके थे।

बलिया में होगा अंतिम संस्कार

बेटे की मौत की खबर सुनते ही अमन के मां-बाप बेहोश हो गए। दोपहर 3 बजे फ्लाइट से अमन के शव को वाराणसी लाया जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार बलिया के तुरति पार घाट पर होगा।

Also Read
View All

अगली खबर