बलिया

योगी के मंत्री का तंज- आम के सीजन में वह इटली न जाया करें राहुल गांधी

योगी सरकार के मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- यूपी के आम उत्पादक किसानों का अपमान कर रहे हैं
less than 1 minute read
Jul 28, 2021
up minister anand swaroop shukla targets rahul gandhi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बलिया. योगी सरकार के मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी का बयान यूपी के आम उत्पादकों और किसानों का अपमान है। वह अपना बयान वापस लें और किसानों से माफी मांगें। साथ ही तंज कसते हुए कहा कि आम के सीजन में वह इटली न जाया करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यूपी का आम भेंट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी के किसान मेहनत से आम की उपज और मार्केटिंग कर रहे हैं। राहुल गांधी उसे प्रभावित न करें। पिछले विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता ने कांग्रेस को हराया था, उसका गुस्सा वह आम पर क्यों निकाल रहे हैं?

बलिया पहुंचे योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को षड्यंत्रकारी बताते हुए आरोप लगाया कि वह कभी भी किसानों के आंदोलन का समर्थन नहीं करते, लेकिन सीएए जैसे देश विरोधी आंदोलनों का समर्थन जरूर करते हैं।

Published on:
28 Jul 2021 01:44 pm
Also Read
View All
बलिया में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से कांस्टेबल की मौत, पार्टी करने गया था दोस्तों संग, 2020 में जॉइन किया था यूपी पुलिस

कौन हैं बलिया की स्मृति सिंह? BRICS संवाद 2026 में यूपी का किया प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाई युवाओं की आवाज

Demand justice for father death: पिता की आखिरी चीखें आंखों के सामने गूंजती रहीं, बेटी रोती रही, अब इंसाफ के लिए बुलडोजर और एनकाउंटर मांग रही

बलिया में पूर्व CRPF जवान की हत्या, डेयरी फार्म पर गिराकर पीटा, पेट में किए कई वार; बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला

‘​बिटिया को जिस भी तरह की दिक्कतें हैं वो सब दूर कर देंगे’, 7 साल की दिव्यांग रागिनी को लेकर क्या बोले DM