बालोद

CG News: जंगल से लौट रहे 16 बकरा-बकरी की अचानक हो गई मौत, मचा हड़कंप

CG News: बकरियां अचानक जोर-जोर से आवाज निकालने लगी। उन्होंने देखा कि सभी बकरी तड़पने लगी। 15 से 20 मिनट में उनकी मृत्यु हो गई।

less than 1 minute read
Jul 15, 2025
जंगल से लौट रहे 16 बकरा-बकरी की अचानक हो गई मौत (photo Patrika)

CG News: बालोद जिले के अर्जुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत डुड़िया में एक साथ 16 नग बकरा-बकरी मृत होने से पालक को लगभग 1 लाख 75 हजार रुपए का भारी नुकसान हुआ है। घटना का कारण अज्ञात है।

डुड़िया निवासी जयप्रकाश धनकर पिता स्व. शीतल राम धनकर उम्र 48 वर्ष प्रतिदिन की भांति सुबह 9 बजे अपने बकरियों को लेकर चराने निकले थे। नाले की तरफ बकरी चार रहे थे। शाम 4 बजे के आसपास घर वापसी के समय बकरियां अचानक जोर-जोर से आवाज निकालने लगी। उन्होंने देखा कि सभी बकरी तड़पने लगी। 15 से 20 मिनट में उनकी मृत्यु हो गई।

सूचना पर थाना अर्जुंदा के कर्मचारी एवं पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी बकरियों का पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस विभाग ने निरीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज की। सभी मृत बकरियों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। जयप्रकाश धनकर ने बताया कि वे घटना देखकर घबरा गए। इसमें 4 नग बकरा व 12 नग बकरी की मौत हुई है। लगभग 1 लाख 75 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन उन्हें सहयोग करे।

सभी बकरियों का सैंपल लिया है

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नायक ने बताया कि सभी बकरियों का पोस्टमार्टम किया गया। सभी का सैंपल कलेक्शन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही करण का पता चलेगा।

Updated on:
15 Jul 2025 02:27 pm
Published on:
15 Jul 2025 02:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर