Chhattisgarh Election 2023 : गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी जिला बालोद ने स्वच्छता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया।
बालोद. गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी जिला बालोद ने स्वच्छता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया।पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश ठाकुर ने कहा कि यदि देश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की सरकार ईमानदारी से काम करती तो पूरे विश्व में हिंदुस्तान एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में नजर आता। यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं को अपने विवेक के आधार पर कार्य करना चाहिए और ईमानदारी से समय का उपयोग करना चाहिए।
राजनीतिक स्वच्छता पार्टी की विचारधारा
कार्यक्रम के संयोजक एवं ओबीसी विंग के प्रदेश अध्यक्ष कमलकांत साहू ने कहा कि राजनीतिक स्वच्छता और देश व प्रदेश के सम्मान की रक्षा आम आदमी पार्टी की विचारधारा है। गांधी की विचारधारा के अनुरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक स्वच्छ और ईमानदार सरकार की स्थापना के लिए संकल्पित है। प्रदेश यूथ विंग के संयुक्त सचिव प्रद्युमन शर्मा उपस्थित थे।