मौसम में ठंडक बढ़ने के संकेत मिलते ही बाजारों में भी सर्दियों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जयस्तंभ चौक, सदर बाजार और गंजपारा के दुकानदारों ने हल्के जैकेट, शॉल, स्वेटर और मफलर सजाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अभी गर्म कपड़ों की खरीदारी सीमित है, लेकिन सुबह-शाम तापमान में गिरावट जारी रहने पर मांग बढ़ने की उम्मीद है। दुकानदार भी मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं।