बालोद

बालोद में हादसा! यात्रियों से भरी बस व ट्रक में हुई जबरदस्त टक्कर, कार के उड़े परखच्चे…12 लोग घायल

Balod Road Accident: जिले के रानीमाई के पास कार व बस में भिड़ंत से 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को संजीवनी 108 से जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया।
less than 1 minute read
Feb 15, 2024
balod_road_accident.jpg

CG Road Accident: बालोद जिले के रानीमाई के पास कार व बस में भिड़ंत से 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को संजीवनी 108 से जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। दो घायलों को राजनांदगांव रेफर किया गया। घटना शाम 4.30 बजे की है। दो को छोड़ सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

बस से जा रहे थे सियादेवी, कार कोंडागांव से बालोद आ रही थी। बस में लगभग 30 लोग सवार थे, जो भिलाई कुम्हारी के निवासी हैं। सभी लोग बालोद के सोरर में बुधवार को हुए कलार महोत्सव में शामिल होने आए थे। इसके बाद सियादेवी जा रहे थे। तभी कोंडागांव से कार से हीरालाल चुरेंद्र, हरीश ठाकुर व कल्पना शादी में शामिल होने बालोद आ रहे थे। कार क्षतिग्रस्त हो गई। बस के सामने का हिस्सा भी चकनाचूर हो गया।

बस में सवार ये लोग हुए घायल

Road Accident: बस सवार रामबती सिन्हा, रामगोपाल सिन्हा, सिरजा बाई सिन्हा, देवमणि, सरोजनी, देवी लाल, लक्षमण सिन्हा, फूलबती आदि घायल हुए है। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

Published on:
15 Feb 2024 03:38 pm