बालोद

Balod Transformer Fire: सब-स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर में लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

CG Transformer Fire: बालोद के गुरूर विद्युत सब-स्टेशन में 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और धुएं का गुबार छा गया।
2 min read
Sep 17, 2026
Balod Transformer Fire
Balod Transformer Fire: सब-स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर में लगी आग(photo-Canva create patrika)

Balod Transformer Fire: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को गुरूर के विद्युत सब-स्टेशन में भीषण आग लग गई। बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132 केवी सब-स्टेशन में 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर अचानक आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया और सब-स्टेशन से धुएं का बड़ा गुबार आसमान में दिखाई देने लगा। घटना गुरूर थाना क्षेत्र की है। आग की तीव्रता को देखते हुए पूरे पावर हाउस की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके के लिए रवाना हुई।

Chhattisgarh Electricity News: 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर में लगी आग

जानकारी के अनुसार, 220/132 केवी सब-स्टेशन गुरूर में लगे 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज बताई जा रही है कि इससे पूरे पावर हाउस को खतरा बना हुआ है। घटना की सूचना गुरूर पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

132 KV फीडरों का लोड किया गया सामान्य

ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद 220 KV से निकलने वाले सभी 132 KV फीडरों का लोड सामान्य कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी से इस सब-स्टेशन को सीधे बिजली सप्लाई भी की जाती है। फिलहाल आग लगने की घटना के बाद विद्युत व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बीती रात CT में भी हुई थी खराबी

बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना से पहले बुधवार रात गुरूर सब-स्टेशन में नंबर-1 CT (Current Transformer) भी खराब हुआ था। इसके बाद अब 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई है। लगातार हुई इन घटनाओं को लेकर सब-स्टेशन में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला

फिलहाल पावर ट्रांसफार्मर में आग लगने के सटीक कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संबंधित टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद सब-स्टेशन परिसर में सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Updated on:
17 Sept 2026 02:48 pm
Published on:
17 Sept 2026 02:48 pm