बालोद

CG News: गांव की गलियों में भालू की चहलकदमी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वीडियो

CG News: विभाग की टीम ने भालू की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और वन्य जीव दिखने की सूचना तुरंत वन विभाग एवं पुलिस को देने कहा गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2025, 9:00 AM IST
गांव की गलियों में भालू की चहलकदमी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वीडियो

CG News: बालोद जिले के ग्राम नारागांव में सोमवार की रात भोजन पानी की तलाश में भालू घुस गया। गलियों में भालू के चहल कदमी का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। भय के कारण ग्रामीण जंगल जाने से भी कतरा रहे हैं।

वन विभाग ने मुनादी कर ग्रामीणों को अलर्ट किया है। विभाग की टीम ने भालू की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और वन्य जीव दिखने की सूचना तुरंत वन विभाग एवं पुलिस को देने कहा गया है।

Updated on:
21 May 2025, 9:00 AM IST
Published on: