बालोद

गोद में बच्चा लेकर टहल रही महिला ने दिखाया साहस, चेन झपटने वाले युवकों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

नगर के निर्मला सेक्टर में रात लगभग 8.30 बजे अपने घर के बाहर बच्चे को गोद में लेकर टहल रही एक महिला के गले से चेन स्नेचिंग करने का युवकों ने असफल प्रयास किया।

2 min read
balod patrika
चेन झपटने की कोशिश करने वाले बाइक सवारों को दौड़कर पकड़ा, आरोपी सहयोगी भी गिरफ्तार

बालोद/दल्लीराजहरा. नगर के निर्मला सेक्टर में रात लगभग 8.30 बजे अपने घर के बाहर बच्चे को गोद में लेकर टहल रही एक महिला के गले से चेन स्नेचिंग करने का युवकों ने असफल प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों का पीछा कर बाइक में सवार एक युवक व एक नाबालिग लड़के को पकड़ लिया गया। वहीं आरोपियों का साथ देने वाले एक साथी और एक महिला पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 392 व 414 के तहत कार्रवाई की गई है।

युवकों ने दिखाई तत्परता, आरोपी का किया बाइक से पीछा
थाने से मिली जानकारी अनुसार 9 सितंबर की रात लगभग 8.30 बजे महिला बच्चे को गोद में लेकर टहल रही थी, कि एक मोटरसाइकिल में सवार आरोपियों ने महिला के गले से चैन खींचने का असफल प्रयास किए। परंतु किसी तरह महिला ने युवक के हाथ को खींचा और बच्चे को बचाते हुए गिर पड़ी, इतने में दोनों आरोपी युवक वहां से भाग खड़े हुए।

इस दौरान आसपास खड़े कुछ युवकों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी बाइक से आरोपी युवकों का पीछा करते हुए घटना की जानकारी मोबाइल पर पुलिस को दी। तब तक वे गायत्री मंदिर के पास आरोपियों तक पहुंचकर पकड़ लिए, इसी दौरान पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी।

भागे साथी को फोन पर झांसा देकर गिरफ्तार किए
इस दौरान बाइक में सवार नाबालिग लड़का तो पकड़ा गया, किंतु उसका साथी युवक किसी तरह वहां से भाग गया। पुलिस ने नाबालिग लड़का व मोटरसाइकिल सीजी 04 एफजे, 6803 को थाने लाया गया। जहां पुलिस ने उसे अपने साथी को फोन कर कहां पर है पूछा, तो कहा वह पेट्रोल पंप के पास है, तो पुलिस जाकर उसे भी गिरफ्तार किया।

पुराने मामलों का किया खुलासा
इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों से नगर में हुई अन्य चोरी केीवारदातों के संबंध में पूछताछ की। इस पर आरोपियों ने बताया कि 13 अगस्त 2018 को हास्पिटल सेक्टर स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास के दौरान पूजा करने जा रही एक महिला के गले से भी चेन छीनी थी। उनका एक अन्य साथी 19 वर्षीय रूद्व पांडेय दल्लीराजहरा के 256 चौक निवासी का होना बताया, तो उसे भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया छीने चेन को वह नारायणपुर में लोकेन्द्र पटेल ने अपनी मां रूपा पटेल को देकर बेचने को कहा था।

मां रूपा ने चेन नारायणपुर के एक ज्वेलरी दुकान में 25 हजार में बेचने की बात कही। उसके बाद पुलिस ने रूपा पटेल को भी गिरफ्तार कर दुकान ले जाया गया जहां से सोने की चेन बरामद की गई और सभी आरोपियों को राजहरा लाया गया।

चार आरोपियों को भेजा गया जेल
उसके बाद पुलिस ने लोकेन्द्र पटेल (22), निवासी वार्ड 8 बुधवारी बाजार नारायणपुर, रूद्र पांडे (19) 256 चौक दल्लीराजहरा, रूपा पटेल नारायणपुर एवं अपचारी बालक 17 वर्ष निवासी वार्ड 8 बुधवारी बाजार नारायणपुर के विरूद्व भादंवि की धारा 392 व 414 के तहत मामला पंजीबद्ध कर 11 सितंबर को न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक महेश रजक, प्रधान आरक्षक हरिशंकर, बालोद स्पेशल स्क्वाड प्रेम सिंह, आरक्षक पवन धीर, संजीत विश्वास का योगदान रहा।

Updated on:
13 Sept 2018 01:01 am
Published on:
13 Sept 2018 09:10 am