बालोद

शीतला मंदिर बैठक में खूनी विवाद! बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, जानें पूरा मामला…

CG Murder Case: मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मारपीट और हमले में बदल गया, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
2 min read
Apr 03, 2026
शीतला मंदिर बैठक में खूनी विवाद! बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)
शीतला मंदिर बैठक में खूनी विवाद! बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बटेरा के आश्रित ग्राम जोगीभाठ में शीतला मंदिर से जुड़े मुद्दे पर आयोजित बैठक उस समय हिंसक हो गई, जब आपसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया।

मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मारपीट और हमले में बदल गया, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल व्याप्त है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

CG Murder Case: बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक की मौके पर गई जान

मृतक की पहचान उप सरपंच डोमेन्द्र देशमुख के भतीजे कुणाल देशमुख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात गांव में शीतला मंदिर से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर बैठक बुलाई गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उप सरपंच और कुछ ग्रामीणों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति बेकाबू हो गई। इसी बीच माहौल को शांत कराने पहुंचे कुणाल देशमुख पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायल कुणाल को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मुख्य आरोपी सहित 5 हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोहनलाल साहू सहित कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद आपसी रंजिश और बैठक के दौरान हुई कहासुनी के चलते बढ़ा। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Published on:
03 Apr 2026 12:48 pm