बालोद

CG Crime News: इधर चला मैं उधर चला… नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, फिर बीच सड़क में कर दिया यह कांड, Video Viral

Balod Crime News: छत्तीसगढ़ से एक बार फिर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां स्कूल में प्रधानपाठक की काली करतूत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। आजादी का जश्न मनाने प्रधानपाठक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। इस दौरान बीच सड़क में...
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 9:52 AM IST
CG Crime News, balod news, balod teacher, crime news

CG Crime News: बालोद जिले के शासकीय प्राथमिक शाला रीवागहन के प्रधान पाठक प्रकाश सिंह उर्वशा शराब के नशे में स्कूल आते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन भी वे नशे में स्कूल पहुंचे। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। आए दिन वे स्कूल में पढ़ाई कराने के बजाय नशे में सड़क किनारे पड़े रहते हैं। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर डौंडीलोहारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बच्चों में नशेड़ी प्रधान पाठक से डर ग्रामीण दिनेश्वरी ने बताया कि इस प्रधान पाठक की वजह से स्कूल में पढ़ाई ठप है। बच्चों को भी शराबी प्रधान पाठक से डर लगने लगा है। कभी भी स्कूल में अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रधानपाठक को हटाया जाए, नहीं तो हम स्कूल में तालाबंदी करेंगे। ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा है।

प्रधान पाठक के शराब के नशे में आने की शिकायत आई है। मामले में कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है।

Updated on:
29 Oct 2024, 9:52 AM IST
Published on: